देश में आज भी कोरोना के 3.5 लाख से ज्यादा मामले आए, इन राज्यों का हाल बुरा, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में आज भी कोरोना के 3.5 लाख से ज्यादा मामले आए, इन राज्यों का हाल बुरा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,62,727 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4120 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 355181 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 83.26 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 15.65 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 19.45 फीसदी हो गया है। 12 मई को 18,64,594 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 30,80,46,188 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 17,72,14,256 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना से प्रभावित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड के 46,781 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हो गईं। इससे पहले मंगलवार को कोविड के 40,956 मामले आए था, 793 मौतें हुईं थी। राज्य में कल 58,805 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46,00,196 हो गई।

दिल्ली में बुधवार को 13,287 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,071 लोग ठीक हुए और 300 की मौत हो गई। अब तक 13.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,310 मरीजों की मौत हो चुकी है. यहां 82,725 का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में कोविड के 39,998 नए मामले सामने आए और साथ ही 517 लोगों की हुई। राज्य में 5,92,182 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमित 329 और लोगों की मौत हो गई। 18125 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16372 हो गई है।

राजस्थान में कल कोरोना संक्रमण के 16,384 नए मामले सामने आए जबकि प्रदेश में महामारी से 164 और मरीजों की मौत हो गयी।  बीते चौबीस घंटे में राज्य में 12,840 और मरीज ठीक हुए।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

197370

1138028

8988

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

214

6175

81

अरुणाचल प्रदेश

2094

18691

69

असम

42317

265860

1909

बिहार

99624

519306

3503

चंडीगढ़

8528

43506

599

छत्तीसगढ़

122798

749318

11094

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1060

8086

4

दिल्ली

82725

1258951

20310

गोवा

32791

92974

1874

गुजरात 

127483

578397

8731

हरियाणा

107058

539609

6075

हिमाचल प्रदेश 

38954

104714

2068

जम्मू एंड कश्मीर 

51542

174953

2912

झारखंड

50467

246608

4182

कर्नाटक

592202

1440621

20368

केरल

433143

1571738

6053

लद्दाख

1547

14102

158

लक्षद्वीप

1020

3171

11

मध्य प्रदेश 

109928

583595

6679

महाराष्ट्र 

548507

4600196

78007

मणिपुर

5272

31238

526

मेघालय

3381

17354

250

मिजोरम

2033

6120

23

नागालैंड

3297

13428

165

ओडिशा

89736

473680

2232

पुडुचेरी

15562

60424

1045

पंजाब

79963

376465

11111

राजस्थान

209110

590390

6158

सिक्किम

2866

7343

183

तमिलनाडु

172735

1279658

16471

तेलांगना

59133

449744

2834

त्रिपुरा

3684

34946

424

उत्तराखंड

77082

183478

4123

उत्तर प्रदेश 

206615

1340251

16369

वेस्ट बंगाल

128684

911705

12728

भारत में कुल मामले

3710525

19734823

258317


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।